दोस्तो फलों का राजा कहे जाने वाले आम को तो आप जानते ही होंगे। यह एक ऐसा फल है जो खासकर गर्मी के महीने में मिलता है और हर किसी का मन ललचा सकता है। लेकिन क्या आप आम के पत्तों के फायदे जानते हैं। आम के बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ तो आपको पता होंगे लेकिन क्या आपने कभी आम की पत्तियों का उपयोग औषधि के तौर पर किया है। जिन पत्तियों को लोग बेकार समझते हैं उनके बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
आम के पत्तों के लाभ से बहुत सारे अज्ञात रोगों का इलाज किया जाता है। इनके स्वास्थ्य लाभों को अनदेखा किया नहीं जा सकता। यह मधुमेह और खसरा आदि बीमारियों के उपचार में काफी लाभकारी होते हैं।
तो दोस्तो आज के इस लेख में हम आम की पत्तियों के फायदों के बारे में ही बात करेंगे। तो चलिए जानते हैं कि ये हमारे लिए किस प्रकार से लाभकारी है।
आम के पत्तों से ठीक होने वाली बीमारियां
- कान दर्द
- डायबिटीज
- किडनी स्टोन
- मस्से
- ब्लड प्रेशर
- बुखार
कान दर्द
यह कान दर्द में भी लाभकारी होता है। आपके लिए कान का दर्द बेहद पीड़ादायक हो सकता है लेकिन आप कान के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आम की पत्तियों का इस्तमाल कर सकते हैं।
इसके लिए आम की पत्तियों का रस निकालकर इसे हल्का गर्म कर लें। अब दो दो बूंद रस अपने दोनों कान में डालें तो इससे आपको कान के दर्द से राहत तो मिल जाता है।
कान दर्द का घरेलू उपाय

डायबिटीज
यह डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी लाभकारी है। यदि आप डायबिटीज यानी कि मधुमेह के मरीज हैं तो ऐसे में आप आम के पत्तों का इस्तेमाल करके अपने डायबिटीज लेवल को कंट्रोल में।
इसके लिए आप आम के पत्तों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। अब रोजाना एक चम्मच पाउडर का सेवन किया करें इससे आपका सुगर का लेवल धीरे धीरे कम होने लग जाता है।
किडनी स्टोन (गुर्दे की पथरी)
यह किडनी स्टोन को भी दूर करता है। अगर किडनी में यानि की गुर्दे में पथरी हो गया है तो ऐसे में आप आम के पत्तों का इस्तमाल करके उसे दूर कर सकते हैं।
इसके लिए रोजाना आम की पत्तियों से बने पाउडर को पानी के साथ पिए। इससे 15 दिन के भीतर ही पथरी की समस्या से आपको छुटकारा मिल जाता है।
मस्से
यह मस्से को भी दूर करने में सक्षम है। अगर आपको मस्से हो गए हैं तो ऐसे में आप आम के पत्तों को सुखा लें और उनका पेस्ट बना ले। अब इसके पेस्ट को मस्से पर लगाएं। आठ से 10 दिनों के भीतर ही मस्से को सुखा कर गिरा देता है ।
ब्लड प्रेशर
यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आम के पत्तों से ब्लड प्रेशर की समस्या को भी दूर किया जा सकता है।
इसके लिए आप आम के पत्ते को उबाल ले। अब नहाने वाले पानी में आप इस पानी को मिलाएं और इससे नहाएं। इससे आपको ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।
बुखार
यह बुखार को भी ठीक करने में सक्षम है। बुखार के दौरान शरीर का तापमान कम करने के लिए आम के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है।
रोगी को राहत दिलाने और शरीर के तापमान को कम करने के लिए आम के पत्तों से निकलने वाले रस का सेवन किया जाता है।
हालांकि आपको यह पता होना चाहिए कि बुखार आपके शरीर में एक रक्षा तंत्र का काम करता है जो हमें बहुत सी समस्याओं से बचाता है।
Post a Comment